प्रथम प्रवास आयोजन 01 OCTOBER 2021
सालवी समाज ट्रस्ट का प्रथम प्रवास आयोजन
दिनांक 01 अक्टूबर 2021 को सालवी समाज ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय प्रवास का आयोजन किया गया।
प्रथम प्रवास दिनांक 01 अक्टूबर 2021 रात्रि 9:00 बजे ओढव से शुभारम्भ व हरी झंडी श्रीमान अनिरुद्ध जी झाला (कोर्पोरेटर- वस्त्राल) एवं श्रीमान अशोक भाई पितला के साथ अध्यक्ष श्री धुलाजी सालवी व मोहन जी पंचोली द्वारा नारियल व पूजा करके प्रस्थान किया गया।
साथ ही प्रवास के आयोजन कर्ता श्री कन्हैयालाल जी सालवी, श्री नारायणजी पसोला, श्री किशोरजी पंचोली, श्री हरीशजी सालवी, श्री यशवंतजी सालवी, श्री गोपालजी सालवी एवं अन्य सभी के सहयोग से प्रवास को ईश्वर की कृपा से सहर्ष सफल बनाया।
प्रवास मे वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य समाजजन को निम्न धार्मिक, दार्शनिक एवं प्राकृतिक स्थलो का मंगलमय आनंद प्राप्त हुआ।
1: जुनागढ | 2: सोमनाथ | 3: पोरबंदर | 4: नागेश्वर मंदिर | 5: गोपी कुण्ड | 6: भेंट द्वारिका | 7: द्वारिका